Breaking News

भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर ने उठाया गौठान के घोटालों और भ्रष्टाचार का मुद्दा : धुआंधार जनसंपर्क अभियान के साथ बैठकों में विजय का संकल्प ले रहे मतदाता

द सीजी न्यूज

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर ने रिसाली मंडल के नेवई बस्ती सत्यम चौक से जनसंपर्क अभियान शुरू करते हुए मतदाताओं से मुलाकात की और ग्रामीणों को गौठान में हो रहे घोटालों और भवन निर्माण के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार के बारे में खुलकर चर्चा की।.

ललित चंद्राकर पूरे इलाके में जन विश्वास-जन समर्थन-जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। रिसाली मंडल स्टेशन मरौदा के वार्ड क्रमांक 19, 20, 21 में सभी कार्यकर्ताओं से भेंट करने के साथ ही बैठक आयोजित करते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने कहा। ललित को टिकट मिलने से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के हर बूथ पर कमल का फूल खिलेगा।

रिसाली मंडल के स्टेशन मरोदा  वार्ड 16, 17, 18 शासकीय उ.मा. विद्यालय के पास जन समर्थन यात्रा के तहत परिचयात्मक बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व ग्रामीणजन शामिल हुए। शक्ति विहार में मातृ शक्ति के साथ बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नागरिक शामिल हुए। यहां मौजूद महिलाओं ने कहा कि वे भाजपा को पूूर्ण समर्थन देंगे।

इस अवसर पर रानी तिवारी, ललिता सिंह, संस्कृति वर्मा, सुषमा सिंह, आरती शर्मा, जग्गू निर्मलकर, प्रदीप सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिसाली मंडल के रिसाली सेक्टर छोटा रावण मैदान में हुई बैठक में बड़ी संख्या मे वरिष्ठजनों, युवा कार्यकर्ताओं और नागरिकों की मौजूदगी में भाजपा को वोट देने की अपील की गई। मतदाताओं ने कहा कि इस बार दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की विजय तय है। इस अवसर पर धनेश्वरी साहू सहित कई लोगों ने भाजपा की रीति – नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया।

रिसाली हिन्द नगर में महिला कार्यकर्ता व सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से परिचयात्मक बैठक में नागरिकों को विश्वास दिलाया कि भाजपा की सरकार बनते ही रुके हुए विकास कार्यो को शीघ्र पूरा किया जाएगा। भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। इस दौरान दुर्ग ग्रामीण विधानसभा चुनाव संचालक प्रीतपाल बेलचंदन, संयोजक जागेश्वर साहू, सह संयोजक रोहित साहू , मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेंडे,, कंचन सिंह, विधि यादव, मनोहर देवांगन, दशरथ साहू, महामंत्री राजू जंघेल, रामाधार रिगरी, ताखेराम साहू, भागवत बुंदेला, उपेंद्र रिगरी, तामेश्वर साहू, नीरज प्रजापति, भूपेंद्र बेलचंदन, संजय यादव, रानू धनकर, गौकरण मांडले, लक्ष्मी चंद डहरे, पंचराम साहू, बाबूलाल साहू, तेजराम साहू, ममता नवीन सिन्हा, नवीन सिन्हा, डोमन सार्वा, नरेंद्र निर्मलकर, राजूराम, रंजन सिन्हा, नरेंद्र कोसे, गजेन्द्री कोठारी, रानी तिवारी, ललिता सिंह, संस्कृति वर्मा, सुषमा सिंह, आरती शर्मा, जग्गू निर्मलकर, प्रदीप, पुन्नी बाई, शोभा देशमुख, सुनीता चन्द्राकर, कामिनी दास, तरुण देशमुख, गोपाल साहू, राहुल बंसोड़, अशोक साहू, भरत हिरवानी, कृष्णा चन्द्राकर, जे.आर. वर्मा, पंच राम साहू, गोविंद साहू, संध्या साहू, कमलेश हिरवानी, शैलेंद्र साहू, किरण यादव, मोगरा देशमुख आदि कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!