द सीजी न्यूज
दुर्ग शहर से भाजपा प्रत्याशी गजेंंद्र यादव लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। कई वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील के साथ ही गजेंद्र भूपेश सरकार को घेर रहे हैं। पीएम आवास सहित मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर लोगों से भाजपा को जिताने समर्थन मांगा जा रहा है। इसके साथ ही अब जनसभा का दौर भी शुरू कर दिया गया है।
नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने तितुरडीह, शंकर नगर (विजयनगर) और नयापारा क्षेत्र में दुर्ग शहर के भाजपा विधायक प्रत्याशी गजेंद्र यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। वर्मा ने दुर्ग शहर में आधे अधूरे विकास कार्य होने पर विधायक अरुण वोरा को घेरा। उन्होंने कहा कि वोरा झूठे कार्यों का श्रेय लेते हैं। नगर निगम में विधायक वोरा की दखलंदाजी करने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
अजय ने पेयजल समस्या, सड़कों पर बेशुमार गड्ढे से दुर्घटनाएं होने और धूल उड़ने जैसी समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार दुर्ग की जनता विधानसभा चुनाव में परिवर्तन का मन बना चुकी है। अजय के साथ पार्षद राकेश सेन, अजीत वैद्य, मनीष साहू, चमेली साहू, कांशीराम कोसरे, गुलाब वर्मा भी उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

