द सीजी न्यूज
दुर्ग। आगामी 27 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे दुर्ग जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल किया जाएगा। भाजपा की रैली में पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डॉ. सरोज पाण्डेय शामिल होंगे। नामांकन रैली के बाद पाटन के प्रत्याशी विजय बघेल, भिलाई नगर के विधानसभा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय, दुर्ग ग्रामीण के प्रत्याशी ललित चंद्राकर, दुर्ग शहर के प्रत्याशी गजेन्द्र यादव, अहिवारा के प्रत्याशी डोमनलाल कोर्सेवाड़ा और वैशाली नगर विधानसभा प्रत्याशी रिकेश सेन द्वारा सामूहिक रूप से नामांकन दाखिल किया जाएगा। इस दौरान जिले भर से कार्यकर्ता और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की बयार है और नामांकन रैली में राष्ट्रीय स्तर के नेता आएंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा प्रत्याशियों के साथ नामांकन मे शामिल होंगे। जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में है। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
