Breaking News

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ललित चन्द्राकर को कारण बताओ नोटिस जारी

द सीजी न्यूज

दुर्ग / दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर मुकेश रावटे ने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ललित चन्द्राकर को विधानसभा निर्वाचन-2023 संपत्ति विरूपण अधिनियम में उल्लेखित प्रावधानों का उल्लंघन करने के संबंध में नोटिस जारी किया है। ग्राम पीसेगांव में स्थित निजी मकान में बिना सहमति के चुनाव प्रचार का लेखन कराया गया है। यह आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन है।

किये गए लेखन को मौके पर एफ.एस.टी. दल और ग्राम पंचायत के सचिव व रोजगार सहायक ग्राम पंचायत पीसेगांव द्वारा आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए मिटाया है। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा ललित चन्द्राकर को मकान मालिक से सहमति प्राप्त किये बिना चुनाव प्रचार का लेख कराये जाने को आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन मानते हुए इस संबंध में तत्काल जवाब कार्यालय को प्रस्तुत करने कहा गया है। ऐसा न करने पर निर्वाचन नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!