Breaking News

दुर्ग में कांग्रेस नेता रऊफ खान ने भरा नामांकन : कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ेगी

द सीजी न्यूज

दुर्ग में आज युवा कांग्रेस नेता रऊफ खान ने नामांकन दाखिल कर दिया। रऊफ खान के नामांकन दाखिले के साथ ही दुर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा की मुश्किलें बढ़ गई है। पटरीपार एरिया के वार्डों में रऊफ खान की काफी अच्छी पकड़ है। इसके अलावा शहर में युवा कांग्रेसियों की बड़ी टीम रऊफ के साथ है।

रऊफ खान के परिवार का मुस्लिम समाज में काफी प्रभाव है। रऊफ के चुनाव मैदान में आने से कांग्रेस का वोट बैंक कहे जाने वाले मुस्लिम समाज का काफी वोट खिसक सकता है। रऊफ खान ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा मुस्लिम समाज की लगातार उपेक्षा की जा रही है। कांग्रेस और भाजपा के नेता केवल मुस्लिम समाज से वोट की उम्मीद करते हैं। वोट हासिल करने के बाद समाज के उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं करते।

रऊफ ने कहा कि मुस्लिम समाज के युवाओं को रोजगार या स्वरोजगार के लिए कांग्रेस की सरकार ने कोई योजना नहीं बनाई। योजना अगर बनी भी है तो केवल कागजों पर ही योजना चल रही है। वास्तविक धरातल पर मुस्लिमों के कल्याण के लिए कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। शहर के विकास के मूलमंत्र के साथ वे चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!