द सीजी न्यूज
बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। एल्विश के खिलाफ नोएडा में एफआईआर दर्ज की गई है। बिग बॉस ओटीटी के विनर एल्विश पर क्लबों और पार्टियों में सांपो की बाइट प्रोवाइड कराने समेत कईं गंभीर आरोप लगे हैं।
नोएडा के सेक्टर 49 में PFA की टीम ने पार्टी में रेड डालकर कोबरा सांप और सांपो का ज़हर बरामद किया। इस पार्टी में पांच लोग भी अरेस्ट किए गए हैं। विदेशी लड़कियों और सांपों के जहर वाली रेव पार्टी से नोएडा पुलिस ने न केवल 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है, बल्कि कई प्रतिबंधित सांपों को भी बरामद किया है।
पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, एल्विश यादव ने विदेशी लड़कियों के साथ गैरकानूनी ढंग से रेव पार्टी की थी और इस पार्टी में नशे के लिए कोबरा समेत कई जहरीले सांपों के जहर का इस्तेमाल हुआ था। आरोप ये भी है कि पार्टियों में जहर सप्लाई करने के लिए ये लोग मोटी रकम वसूलते थे। पुलिस और वन विभाग की टीम ने रेव पार्टी पर रेड मारकर इस पूरे मामले का पर्दाफाश किया।
पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR में मुख्य अभियुक्त बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव हैं। यादव पर आरोप है कि वे नोएडा और NCR में सांपो की बाइट वाली हाई प्रोफ़ाइल पार्टियां ऑर्गनाइज़ कराते थे। नोएडा के सेक्टर 49 थाने में एल्विश समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हालांंकि एल्विश यादव ने वीडियो के जरिए कहा है कि उन पर लगे आरोप गलत हैं। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में एल्विश कह रहे हैं, ‘जो मेरे खिलाफ फैल रही हैं। जितने भी आरोप मेरे ऊपर लगे हैं वो बेबुनियाद हैं। मैं पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हूं।’
यादव ने आगे कहा, ‘मैं सीएम योगी और पुलिस से कहना चाहता हूं कि मेरी एक पर्सेंट भी इन्वॉल्मेंट मिल जाती है तो जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं। मीडिया मेरा नाम खराब ना करे। जो भी आरोप लग रहे हैं कि उनसे मेरा कोई लेना देना नहीं।’
गौरतलब है कि मेनका गांधी से जुड़ी ऑर्गेनाइजेशन PFA को सूचना मिली थी कि एल्विश यादव जिंदा सांपों के साथ NCR के फार्म हाउस की रेव पार्टियों में वीडियो शूट कराता हैषृ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी और एल्विश यादव को मुख्य आरोपी बताया। एक मुखबिर ने एल्विश से इस बारे में कॉन्टेक्ट किया। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर ने अपने एजेंट राहुल का नंबर दिया। इसके बाद मुखबिर ने राहुल से कॉन्टेक्ट किया और पार्टी ऑर्गेनाइज करने कहा।
नोएडा के सेक्टर 51 में आरोपी प्रतिबंधित सांप लेकर पहुंचे थे। रेड डालकर विन विभाग की टीम और पुलिस ने 5 आरोपियों को धर दबोचा। फिलहाल इस मामले में एल्विश यादव समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर लिखा है कि ‘इस आदमी को हरियाणा के CM मंच से प्रमोट करता है। एक तरफ़ @SakshiMalik @BajrangPunia जैसे टैलेंट सड़कों पर डंडे खाते हैं और हरियाणा सरकार ऐसे लोगों को प्रमोट करती है। इसकी वीडियो में आपको लड़कियों पर अश्लील टिपण्णियाँ मिलेंगी, गाली गलौज दिखेगी। वोट के लिए नेता कुछ भी कर सकते हैं।’
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
