Breaking News

पहले चरण के मतदान से ठीक पहले सीएम भूपेश बघेल पर ईडी ने कसा शिकंजा : कका बोले –  छत्तीसगढ़ की जनता की ताकत मेरे साथ …मैंने पहले ही कहा था, ईडी आईटी सीबीआई के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है बीजेपी …

द सीजी न्यूज

आज 4 नवंबर को प्रधानमंत्री दुर्ग आगमन और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होने से ठीक पहले ईडी के दावे ने राज्य में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है।

महादेव सट्टा ऐप मामले में ईडी ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए गए हैं।  शुक्रवार यानी 3 नवंबर को जांच एजेंसी ने दावा किया कि पैसे का लेन-देन करने वाले एक शख्स का बयान दर्ज किया है। शख्स का कहना है कि महादेव सट्‌टा एप को चलाने वाले लोग छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं।

दरअसल, ईडी ने बृहस्पतिवार को रायपुर में एजेंट असीम दास को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 5.39 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे। दावा है कि यह रकम दुबई से सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ भेजा गया था। ईडी महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप और उसके प्रमोटरों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच कर रही है।

ईडी ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि असीम दास ने स्वीकार किया है कि जब्त की गई रकम को महादेव एप के प्रमोटरों की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी चुनाव खर्चों के लिए एक राजनेता ‘बघेल’ तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी।

असीम दास से पूछताछ और उसके पास से बरामद फोन की फॉरेंसिक जांच और शुभम सोनी (महादेव नेटवर्क के आरोपियों में से एक) की ओर से भेजे गए ईमेल की जांच से कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इसके मुताबिक महादेव एप के प्रमोटरों की तरफ से अतीत में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नियमित भुगतान किया गया। अब तक कुल 508 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

ईडी के दावे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैंने पहले कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ईडी, आईटी, डीआरआई और सीबीआई जैसी एजेंसियों की मदद से छत्तीसगढ़ चुनाव लड़ना चाहती है। चुनाव से ठीक पहले छवि को धूमिल करने का प्रयास है। कांग्रेस सरकार को बदनाम करने की कोशिश है। एक अज्ञात व्यक्ति के बयान के आधार पर मुझ पर 508 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया है। ईडी और आईटी जैसी एजेंसियों से लड़ने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता हमारे साथ है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!