द सीजी न्यूज
सीएम भूपेश बघेल ने आज कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा की गारंटी को सिरे से खारिज कर दिया है। यहां की जनता ही कह रही है कि भाजपा की गारंटी की कोई गारंटी नहीं है। भाजपा ने हमेशा छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने का काम किया है। हमारी पार्टी ने जो भी गारंटी दी थी, वो सब हमने पूरी की। इस बार के चुनाव में भी जितनी गारंटी कांग्रेस दे रही है, उसे पूरा किया जाएगा।
चुनाव प्रचार पर रवाना होने से पहले बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारे धर्म ग्रंथों में चार कुंभों का उल्लेख है लेकिन भाजपा के लोगों ने पांचवा कुंभ भी शुरू किया था। अब भाजपा के लोग तीन दिवाली मनाने की बात कर रहे हैं। भाजपा के लोग शास्त्रों के बाहर जाकर काम कर रहे हैं। ये दिवाली नहीं मनाएंगे। यह दिवालियापन है।
सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लिए कुछ नहीं किया। केवल एक ही टार्गेट है – भूपेश बघेल को गाली दो। बूथ कार्यकर्ता से लेकर प्रधानमंत्री तक एक सूत्रीय कार्यक्रम है – भूपेश बघेल को गाली देना।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
