- पाटन विधानसभा के गांवों के घर घर दस्तक दे रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता
द सीजी न्यूज
सेलूद। पाटन विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के तत्वाधान में कांग्रेसी प्रत्येक गांवों के घर-घर जाकर मतदाताओं को भूपेश बघेल सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। चुनाव जीतने पर कांग्रेस सरकार द्वारा 8 बड़ी घोषणाएं की गई हैं। इन घोषणाओं को पूरा किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ की सरकार के कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, यह बात आम जनता जानती है। पूर्व में किये गये लगभग सभी बड़े वादों को दो साल कोरोना काल होने के बाद भी पूरा किया जा चुका है। आम जनता भाजपा के चुनावी घोषणाओं पर विश्वास नहीं करेगी, क्योंकि पूर्व में किये गये बोनस के वादे को रमन सरकार ने सिर्फ चुनाव वर्ष में पूरा किया था। चुनाव जीतने के बाद बोनस का वादा करने के बाद भी भाजपा सरकार बोनस नहीं देती थी। इन कारणों से आम जनता भाजपा के घोषणा पर विश्वास नहीं करेगी।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज और अन्य लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। केजी से पीजी तक सरकारी स्कूल, कॉलेज में मुफ्त शिक्षा की घोषणा भी किया गया है।
इसके अलावा प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी, किसानों का कर्जा माफ, 17 लाख परिवारों काे आवास, जातिगत जनगणना, स्कूल से लेकर काॅलेज तक मुफ्त शिक्षा, तेंदूपत्ते पर आदिवासियों को हर साल 4000 रुपए बोनस, भूमिहीन मजदूर को मिलने वाली 7 हजार रुपए की राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपए करने जैसे चुनावी वादे किये गए हैं। इन चुनावी वादों की जानकारी आम जनता को देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे है।
घर-घर जनसंपर्क करने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अंतर्गत वरिष्ठ कार्यकर्ता अश्वनी साहू, संजय यदु, जयश्री वर्मा, अजय सिंगोर, खिलेश मारकंडे, संतोषी तिवारी, किरण चंद्राकर, राकेश ठाकुर, मोनू साहू, उर्वशी वर्मा, प्रशांत शुक्ला, अमोलदास टंडन, संतराम कुर्रे, जागेत्री साहू, पुरुषोत्तम तिवारी, शंकर बघेल, कौशल चंद्राकर, अशोक साहू, रूपेंद्र शुक्ला, उमाकांत चंद्राकर, देवकुमार निषाद, जयप्रकाश चंद्राकर, रमन टिकरिहा, पवन पटेल, रूपचंद साहू, ईश्वर प्रसाद, लेखनी वर्मा, भक्तुराम गायकवाड़, ईश्वर वर्मा, जितेंद्र बंछोर, भूपेंद्र बघेल, सुनीता यदु, विष्णु चंद्राकर, नरेंद्र नारेंगे, नीलकंठ शुक्ला, कमलेश नेताम, युगलकिशोर आडिल, प्रेमप्रकाश पांडे शामिल रहे।
पाटन के बिहान समूह की महिलाओं का अपमान कर रहे हैं सांसद विजय बघेल
कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि गांव की महिला समूह गौठान में वर्मी कम्पोस्ट बनाती है। उसी वर्मी कम्पोस्ट को समितियों द्वारा किसानों को बेचा जाता है। सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए समाग्री, स्थान व आर्थिक अनुदान प्रदान करती है। वर्मी कम्पोस्ट में खरसी मिट्टी होने की बात कहकर सांसद विजय बघेल ने गाँव की स्वसहायता समूह की महिलाओं का अपमान किया है। गाँव की महिलाएँ सांसद के खिलाफ वोट डाल कर इस अपमान का बदला जरूर लेगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
