Breaking News

क्या भिलाई में भाजपा ने हार मान ली … ? फफक कर क्यों रो पडे़ देवेंद्र यादव ? फर्जी वीडियो वायरल होने पर भिलाईवासी बोले – शायद भाजपा को हार का एहसास हो गया है … इसीलिए हो रही ऐसी गंदी राजनीति …

द सीजी न्यूज

भिलाई। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को लेकर एक MMS वायरल किया गया है। आरोप है कि भाजपा ने इस वीडियो को वायरल किया है। इस अश्लील वीडियो के मामले में सफाई देते हुए विधायक देवेंद्र यादव रविवार को फफक कर रो पड़े।

उन्होंने कहा कि केवल राजनीतिक फायदे के लिए यह फर्जी वीडियो बनाया गया है। राजनीतिक फायदे के लिए भाजपाई केवल उनके राजनीतिक नहीं, बल्कि निजी जीवन की हत्या करने पर तुले हैं। उन्होंने रोते हुए कहा – मैं और मेरा परिवार मानसिक वेदना से गुजर रहा है।

देवेंद्र ने आगे कहा – भाजपा के लोग फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। अगर भाजपा नेता चुनाव जीतना चाहते हैं तो वो आएं चुनावी मैदान में और सीधे-सीधे उनसे चुनाव लड़ें। लेकिन ये झूठे लोग हैं और शहर में झूठ फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

देवेंद्र यादव ने कहा – चुनावी समय में भाजपाई उन पर कई तरह के आरोप लगाते रहे, लेकिन अब वे गंदगी फैलाने में जुटे हैं। ये फर्जी अश्लील वीडियो जो वायरल कर रहे हैं, ये सिर्फ उन्हें बदनाम करने की कोशिश है।

विधायक ने कहा कि इस वीडियो की जानकारी उन्हे 4 महीने पहले ही मिल गई थी। उन्होंने उसी समय इसकी शिकायत पुलिस से की थी। वीडियो की जांच कराने पर यह पता चला कि सबसे पहले ये वीडियो हैदराबाद से जारी हुआ था। फॉरेंसिक जांच में यह वीडियो फर्जी साबित हो चुका है।

भिलाईवासियों का कहना है कि कांग्रेस और भाजपा के बीच भिलाई नगर क्षेत्र में कांटे की टक्कर की स्थिति बन रही थी। लेकिन अब साफ हो गया है कि कांग्रेस के विकास कार्यों और विधायक के व्यवहार की चारों ओर प्रशंशा हो रही है। शायद हार के एहसास से भाजपा ने फर्जी वीडियो वायरल किया है। बड़ा सवाल ये है कि चार महीने पहले से इस वीडियो को किसने बनवाया ?

वीडियो वायरल करने वाले समझ लें … भिलाई की जनता बेहद जागरूक है … फर्जी वीडियो का फंडा भिलाई में नहीं चलेगा … 

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!