द सीजी न्यूज
कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा के समर्थन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रोड शो में आज भीड़ भी उमड़ी और रोड के दोनों ओर खड़े लोगों ने कका का अभिवादन भी किया … अभिनंदन भी…। खुले वाहन में सवार हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन कर रहे भूपेश बघेल को देखकर लोगों ने खुशी जताई। मोबाइल पर फोटो लेने वालों की कमी नहीं थी। सेल्फी में कका की तस्वीर लेने की होड़ रही। पूरे रोड शो के दौरान जमकर नारेबाजी के बीच पटाखे फूटते रहे। शहर में कका का जादू चलता रहा।
भूपेश के साथ मौजूद दुर्ग शहर के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा और दुर्ग ग्रामीण के प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू भी लोगों को अभिवादन स्वीकार करते रहे। सीएम का काफिला आने पर स्वागत में आतिशबाजी की गई। पटाखे फोड़े गए।
रोड शो के आगे पंथी नृत्य करते नर्तकों का दल चल रहा था। उनके पीछे राउत नाच दल के सदस्य राउत नाचा पर झूम रहे थे। उत्साही कांग्रेसी लगातार नारेबाजी करते हुए दमखम दिखाते रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal




