- भारतीय जनता पार्टी के विकास पहिया अब दुर्ग शहर में भी द्रुत गति से दौड़ेगा – गजेंद्र यादव
द सीजी न्यूज
भारतीय जनता पार्टी दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव के समर्थन में गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने आदर्श नगर गैलेक्सी हाइट के पास स्थित अटल आवास के रहवासियों को संबोधित किया। सभा में प्रमुख रूप से दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला मंत्री दीपक चोपड़ा, आशीष निमजे प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ,उप नेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर, मंडल भाजपा अध्यक्ष डॉ सुनील साहू उपस्थित रहे।
गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है, तब से भय, अराजकता, आतंक, भ्रष्टाचार का माहौल बन चुका है। लगातार महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ हो रहा है। यहां का युवा वर्ग नशाखोरी, सट्टेबाजी की गिरफ्त में है और यह सब प्रदेश सरकार के संरक्षण में चला। वह दिन अब दूर नहीं जब इस सरकार की विदाई होगी।
शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि आज भी कई मूलभूत सुविधाओं की आस लेकर यहां की जनता तरस रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर सभी की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए सभी जरूरी विकास कार्य और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाएंगे। सभा में मंडल महामंत्री पोषण साहू नरेश शर्मा पार्षद मीना सिंह अरुण सिंह शिवेंद्र परिहार मनीष साहू काशीराम कोसरे अनिकेत यादव महेंद्र छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गजेंद्र ने किया जनसंपर्क
भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव का जनसंपर्क दौरा कसारीडीह बोरसी मंडल के अंतर्गत आने वाले डोमार सिंह वर्मा के घर से प्रारंभ होकर आदर्श नगर सुभाष नगर कन्हैयापुरी चौक वार्ड नंबर 44 यादव पारा महाराष्ट्र किराया भंडार आजाद चौक पंचशील चौक जलाराम मिष्ठान से वार्ड क्रमांक 49 महाराजा चौक द्विवेदी कंपलेक्स शिव मंदिर विद्युत नगर होते हुए पंचशील सेक्टर होते हुए शिव मंदिर बोरसी चौक न्यू टाइगर जिम होते हुए कोलकाता स्वीट्स में समाप्त हुई। जनसंपर्क एवं दौरा कार्यक्रम के दौरान व क्षेत्र में महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधकर आरती उतार कर क्षेत्र के विकास कार्यों को पूर्ण करने की मांग की।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
