Breaking News

वोरा की सहजता, सरलता, सक्रियता पर शहरवासी बरसा रहे आशीष : वार्ड 40 में महिलाओं ने आरती उतारकर किया स्वागत

  • सुराना कॉलेज वार्ड 40 में वोरा का जनसंपर्क अभियान
  • मतदाताओं ने वोरा की सरलता, सहजता, सक्रियता पर दिया विजयश्री का आशीर्वाद

द सीजी न्यूज

वार्ड नंबर 40 सुराना कॉलेज वार्ड की पार्षद नजहत परवीन के नेतृत्व में आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा द्वारा घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया। इस दौरान मतदाताओं को कांग्रेस सरकार के कार्यों की जानकारी दी गई। चुनाव जीतने पर छत्तीसगढ़ सरकार की भावी योजनाओं की जानकारी दी गई।

200 यूनिट तक बिजली फ्री और रसोई गैस में 500 रुपए की सब्सिडी देने सहित अन्य वायदों के बारे में बताया गया। वार्ड 40 के नागरिकों ने  विधायक अरुण वोरा की सरलता, सहजता और मिलनसारिता के साथ साल के 365 दिन सक्रियता को देखते हुए उन्हें भरपूर स्नेह दिया। जगह-जगह आरती उतारी गई। तिलक लगाकर विजयश्री का आशीर्वाद देते हुए स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर वार्ड 40 के पूर्व पार्षद मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद, कौशल किशोर सिंह, प्रदीप सहगल, सेक्टर प्रभारी हेमंत तिवारी, पाशी अली, हाजी इस्माइल चौहान, मीना पाल, नंदकिशोर शर्मा, वहीद चौहान, निर्मला जेम्स, निरुपमा जस्सल, प्रकाश शिवनकर, खुशबू साहू, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के साबिर भाई, बिंदु राजपूत, अनिल देशमुख, अश्विनी जांगड़े, दिनेश नंदनवार, पोरस साठवाने, सुशील केसरी, हेमंत साहू, संगीता पात्रे, गायत्री यादव, टिकेश्वरी साहू, गायत्री सिन्हा, कमल जगने, गुलाब वर्मा, चिराग शर्मा सहित भारी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!