Breaking News

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने 5 साल में विकास के नाम पर किया केवल भ्रष्टाचार : क्षेत्र की जनता चुनाव में देगी करारा जवाब – ललित चंद्राकर

  • भाजपा प्रत्याशी ने नगर पंचायत उतई, घुघसीडीह, डूमरडीह में सघन जनसंपर्क किया : ग्रामीणों ने दिया आशीर्वाद 

द सीजी न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के उतई मंडल क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ललित चन्द्राकर ने आज विभिन्न गाँवों में पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात की। घर-घर जाकर नागरिकों से कमल फूल पर बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान बड़े-बुजुर्गों,  महिलाओं और युवा मतदाताओं सेआशीर्वाद लिया।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी को जनता का अपार जनसमर्थन मिला। नागरिकों ने ललित चंद्राकर को आश्वास्त किया कि छत्तीसगढ़ और क्षेत्र के विकास के लिए कमल खिलाएंगे। ग्रामवासियों से मिले आशीर्वाद व स्नेह के लिए भाजपा प्रत्याशी ललित चन्द्राकर ने आभार मानते हुए आश्वस्त किया कि वे क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

ललित चंद्राकर ने कहा कि काँग्रेस ने दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में पाँच वर्षों में विकास के नाम पर केवल भ्रष्टाचार किया है। उनके कृत्यों को यहां की जनता समझ चुकी है। विकास के नाम पर लूट खसोट को जनता अब और बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होने कहा कि सच्चे जन सेवक बनकर ग्रामीणों के सुख-दुख में सदैव सहभागी रहेंगे। विकास के प्रति जागरूक होकर काम करेंगे।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर ने उतई मण्डल के घुघसीडीह, डुमरडीह, उतई मिनिमाता चौक, उतई बाजार चौक, उतई गाँधी चौक, उतई इंदिरा नगर, उतई बाबा पारा, मंडल क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क के दौरान दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी गौरीशंकर श्रीवास, अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, जिला मंत्री रोहित साहू, उतई मंडल महामंत्री सोनू राजपूत, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण यदु, महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतला ठाकुर, थानूराम साहू, सतीश चंद्राकर, लक्ष्मी नारायण साहू, चंदू देवांगन, डीलेश साहू, करण सेन, प्रवीण यदु, रूपेश पारख, रामखिलावन साहू, सोनू साहू, भीमसेन सिन्हा, तेजराम साहू, हीरा वर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, गिरीश शर्मा, शशि वर्मा, माधव साहू, दानेश्वरी देशमुख, घनश्याम चंद्राकर, शेखर, केशव महिपाल, दिनेश देशलहरे, विमला कावडे, रेखा वर्मा, राजकुमार यादव, तारेंद्र पटेल, नरेन्द्र साहू, मानसिंह भारती सहित क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!