Breaking News

भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर के चुनाव अभियान से कांग्रेस खेमे में मची हलचल : ललित बोले – कांग्रेस ने विकास के नाम पर केवल मुँगेरीलाल के हसीन सपने दिखाए हैं : दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में अब खिलेगा कमल

द सीजी न्यूज

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर का धुआंधार जनसंपर्क अभियान जारी है। ललित के चुनाव अभियान से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू के खेमे में हलचल मच गई है। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के गांवों में ललित चंद्राकर को जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है।

आज ललित चंद्राकर ने अंजोरा ख के आबादी पारा निकुम,आमटी गांव में घर-घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। ललित ने 17 नवंबर को कमल फूल पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि वे सेवक बनकर जनता की समस्याओं का निराकरण करेंगे।

ललित ने कहा कि पिछले 30 वर्ष से सभी गांवों में ग्रामीणों से जुड़े हैं। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र मेरी कर्म भूमि रही है। गांवों की समस्याओं से भलीभांति  परिचित हूं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक कांग्रेस शासन में लोगों को केवल मुंगेरीलाल के हंसीन सपने दिखाए गए और लोगों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया गया। लेकिन अब कांग्रेस प्रत्याशी को उनकी करनी का सबक सिखाने दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र की जनता तैयार है।

ललित ने कहा कि आम मतदाता ने तय कर लिया है कि इस चुनाव में कमल फूल पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को ही जिताना है। भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंर्तगत अंजोरा मंडल के ग्राम अंजोरा (ख ) आबादी पारा में जनसंपर्क यात्रा के दौरान परिवारजनों से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सुशासन का कमल खिलाने की अपील की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से खुज्जी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी गीता घासी साहू, अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, तीरथ यादव, डॉ कवर देशमुख, प्रेमलाल साहू, गेंद लाल निषाद, खिलावन साहू, भगोली साहू, छगन साहू, जीतू देवांगन, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंजोरा मंडल के ग्राम निकुम मे माधव प्रसाद देशमुख, सालिक राम साहू, संतराम साहू, बरातु देशमुख, नीलेन्द्र साहू, पारस देशमुख कार्यकर्तागण व समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!