Breaking News

भाजपा के बड़े दांव की हवा निकली : महिलाएं बोली – जनधन खाते में आज तक 15 लाख नहीं आए … 20 लाख करोड़ के पैकेज से फूटी कौड़ी भी नहीं मिली … अब एक हजार रुपए महीने देने का झांसा दे रहे भाजपा नेता

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ में हो रहे चुनाव में भाजपा के वायदों को महिलाओं ने सिरे से खारिज कर दिया है। महिलाओं ने साफ कहा कि भाजपा का चुनावी संकल्प पत्र सिर्फ छलावा है। भाजपा चुनावी वायदों के नाम पर सिर्फ छल करती है। चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। इस चुनाव में एक हजार रुपए हर महीने देेने का वादा भाजपा का नया छलावा है। महिलाएं भाजपा की झांसेबाजी में नहीं आएंगी।   

भिलाई की पूर्व महापौर नीता लोधी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने करोड़ों महिलाओं से जनधन खाते खुलवाए थे। भाजपा नेताओं ने वादा किया गया कि जनधन खातों में 15 लाख आएंगे, लेकिन आज तक 15 लाख तो दूर 15 रुपए भी नहीं आए। उलटे, मिनिमम बैलेंस होने पर लोगों के अकाउंट से पैसे काटे गए। एेसा पहली बार हुआ जब अकाउंट में कम पैसे होने पर बैंकों ने पैसे काटे। मोदी सरकार से पहले की किसी भी सरकार में पैसे नहीं काटे गए।

पार्षद नजहत परवीन ने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार के समय 4 सौ रुपए के सिलेंडर की कीमत केंद्र की मोदी सरकार ने 12 सौ रुपए कर दिया। मोदी सरकार ने किचन का खर्च बढ़ाने के साथ ही कॉस्मेटिक सामग्री, कपड़े पर जीएसटी बढ़ाकर महिलाओं का बजट बढ़ा दिया। हर बार महिलाओं के भरोसे को तोड़ने का काम भाजपा ने किया है। एेसे में महिलाओं को हर माह एक हजार रुपए देने के भाजपाई वायदे का कैसे भरोसा करें? 15 साल के राज में रमन सरकार ने महिलाओं के हित में कोई भी फैसला नहीं किया। 2018 में हुए चुनाव से पहले महिलाओं को बांटे गए मोबाइल भी इतने घटिया निकले कि दो महीने के भीतर इन मोबाइलों को फेंकना पड़ा।

कांग्रेस आईटी सेल की शहर अध्यक्ष निकिता मिलिंद ने कहा कि भाजपा की रमन सरकार ने अलग-अलग रंग के राशन कार्ड के लिए फार्म जमा कराए थे। लाल, पीले, हरे, नीले राशन कार्ड भी बनाए गए। लेकिन, बाद में रमन सरकार ने लाखों राशन कार्ड निरस्त कर दिये। इन कार्डों से किसी को भी राशन नहीं मिला। लोगों के साथ भाजपा सरकार ने छल किया। मोदी सरकार बेतहाशा महंगाई बढ़ाई। रसोई गैस के दाम बढ़ाए। लोगों का जीना दूभर हो गया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता हेमा साहू का कहना है कि कोरोना के संकट काल में केंद्र की मोदी सरकार ने 20 लाख करोड़ की घोषणा की थी। कहा गया कि कोरोना काल में आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण लोगों को रोजगार व्यवसाय में इस राशि से मदद की जाएगी। लेकिन, किसी भी महिला को 20 लाख करोड़ की राशि में से फूटी कौड़ी भी नहीं मिली।

महिलाओं का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले साढ़े 9 साल में महिलाओं के हित में एक भी योजना नहीं बनाई। छत्तीसगढ़ की पिछली रमन सरकार ने 15 साल राज किया लेकिन महिलाओं के हित में कोई भी फैसला नहीं किया। भाजपा नेता चुनाव से पहले वादे करने और चुनाव जीतने के बाद वादे भूलने में माहिर हैं। लगातार झूठे वायदों के कारण मोदी की गारंटी की कोई गारंटी ही नहीं रह गई है। महिलाओं समेत हर वर्ग से भाजपा सिर्फ और केवल सिर्फ छल और झूठ की राजनीति करती है।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!