Breaking News

वोरा से हर गली-मोहल्ले में कह रहे हैं शहरवासी …

द सीजी न्यूज

फाइल फोटो – 2022 में शिवनाथ नदी में बाढ़ आने पर नदी किनारे बस्ती को खाली कराया गया। एक भवन में सभी बस्तीवासियों को ठहराया गया। खबर मिलते ही वोरा मौके पर पहुंचे। घुटनों तक पानी भरा होने के बावजूद वे लोगों से मिलने पहुंचे और तत्काल भोजन की व्यवस्था की।

द सीजी न्यूज

विधायक अरुण वोरा का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। वोरा घर-घर जाकर वोट की अपील कर रहे हैं, लेकिन हर वार्ड के नागरिक वोरा से कह रहे हैं … आप साल के 365 दिन सक्रिय रहते हो … आपको वोट के लिए आने की जरूरत नहीं है …। शहरवासी वोरा से आत्मीयता से कहते हैं – शहर के किसी भी हिस्से में घटना-दुर्घटना होने पर सबसे पहले पहुंचकर राहत और बेहतर व्यवस्था के लिए सक्रिय रहने वाले विधायक को आम जनता फिर से चुनेगी। वोट मांगने की जरूरत नहीं है… शहर में सभी लोग आपको ही वोट देंगे।

पिछले 50 साल से वोरा परिवार के साथ है शहरवासियों का आत्नीय रिश्ता। बुजुर्ग महिलाएं वोरा को आशीर्वाद देते हुए।

दरअसल, विधायक अरुण वोरा की कार्यप्रणाली ऐसी है कि वे साल के 365 दिन सक्रिय रहते हैं। चाहे मुद्दा शहर के विकास का हो या वार्ड के विकास का, वोरा हर समय सक्रिय रहते हैं। सुबह से देर रात तक शहरवासियों की फिक्र करते रहना वोरा की सर्वोच्च प्राथमिकता का काम होता है।

दुर्घटना होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की सुध लेने और इलाज वगैरह की सुविधा दिलाने में वोरा हमेशा आगे रहते हैं …

ओवरब्रिज या पोटिया रोड पर सड़क दुर्घटना हो या शीला होटल में अग्नि दुर्घटना, या फिर केरोसिन भरा टैंकर पलटने की घटना … वोरा सबसे पहले मौके पर पहुंचते हैं। तत्काल अधिकारियों को फोन कर व्यवस्था दुरुस्त करने और पीड़ितों के बेहतर इलाज सहित हर तरह की चाक चौबंद व्यवस्था करने में वोरा की भूमिका हमेशा अव्वल दर्जे की होती है।

जनसंपर्क के दौरान वोरा को बुजुर्गों और महिलाओं से भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। चुनाव में वोरा को युवाओं का सहयोग भी मिल रहा है। पिछले 35 साल से ज्यादा समय से वोरा ने शहरवासियों की सेवा करते हुए आत्मीय रिश्ते बनाए हैं। यही रिश्ते वोरा की ताकत है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान आम जनता से मिल रहे स्नेह और आत्मीयता पर वोरा कहते हैंशहरवासियों ने पहले बाबूजी को स्नेह और आशीष दिया। अब मुझे शहर की जनता से स्नेह, आशीष मिल रहा है। दुर्ग की जनता से स्नेह आत्मीयता का रिश्ता कभी नहीं टूटेगा। शहरवासियों की सेवा का भाव कभी कम नहीं होगा। बिना थके … बिना रुके … जीवन भर दुर्ग शहरवासियों की सेवा करता रहूंगा।                 

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!