Breaking News

महिलाओं से तथाकथित महतारी वंदन योजना के फॉर्म भरवाने के बाद कूड़े में फेंका : चुनाव में वोट बटोरने किया फर्जीवाड़ा : खुल गई पोल

द सीजी न्यूज

रायपुर। भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल महतारी वंदन योजना की पोल खुलने लगी है। इस फार्म का फर्जीवाड़ा भी उजागर हो गया है। भाजपा नेता महिलाओं से यह फार्म भरवा रहे हैं। वायदा किया जा रहा है कि फार्म भरने वाली महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए दिया जाएगा। इधर, शनिवार को राज्य के कई इलाकों में महिलाओं से फार्म भरवाने के बाद कूड़े में फेंकने की जानकारी मिली है। कोरबा सहित कई इलाकों में चुनाव आचार संहिता की शिकायत पर प्रशासन की टीम ने इन फार्म को जप्त करने की कार्रवाई भी की है।

राज्य के कई इलाकों में महतारी वंदन योजना के फार्म भरने के बाद भाजपा नेताओं ने कूड़े में फेंक दिया। इसकी जानकारी मिलने पर महिलाओं ने भाजपा नेताओं पर नाराजगी जताई है। महिलाओं का कहना है कि महिलाएं चुनाव में इसका जवाब देगी। 

शनिवार को कोरबा के रिस्दी, ढोढ़ीपारा और दर्री क्षेत्र के नागोईखार में महतारी वंदन योजना के फॉर्म जप्त हुए हैं। खबर मिली है कि चुनाव आयोग की सर्विलांस टीम ने महतारी वंदन योजना के फॉर्म भरवाते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। अब यह प्रकरण पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।

महिलाओं को हर महीने हजार रुपए देने का झांसा देते हुए महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरवाया जा रहा है। ऐसा करने वाले लोगों पर कार्यवाही की तैयारी हो रही है। पता चला है कि चुनाव में गलत तरीके से वोट बटोरने की नीयत से भाजपा नेताओं ने फार्म भरवाने का खेल शुरू किया। गरीब महिलाओं को झांसा देते हुए कहा जा रहा है कि उन्हें हर महीने 1000 रुपये मिलेंगे। झांसेबाजी का हाल यह है कि कई इलाकों में भाजपा नेताओं ने भरे गए फार्म को कूड़े में फेंक दिया।

भाजपा की पोल खुलने पर महिलाएं बेहद नाराज

महतारी वंदन योजना के फार्म कूड़े में फेंकने का पता चलने पर महिलाएं भौंचक्की रह गई। फॉर्म में हर महीने 1000 और साल में 12000 रुपये देने का उल्लेख है। इस पर मोदी की गारंटी भी लिखी हुई है। चुनाव आयोग ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के ढोढ़ीपारा, भैंसखटाल में निर्वाचन आयोग की टीम ने बड़े पैमाने पर इस तरह के भरे हुए फॉर्म जप्त किए। लोगों को झांसा देकर इस तरह का फॉर्म भरवाना आचार संहिता का घोर उल्लंघन है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!