Breaking News

सीएम भूपेश बघेल के पक्ष में पाटन के कई गांवों में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया प्रचार : नुक्कड़ सभा लेकर मतदान की अपील की

द सीजी न्यूज

पाटन। प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में पाटन विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया पतोरा, भरर, भनसूली, पाहन्दा और जजंगिरी में नुक्कड़ सभा लेते हुए ताम्रध्वज ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। गृहमंत्री ने जिन गांवों में सभा ली, उन सभी गावों में साहू मतदाताओं की तादाद ज्यादा है।

ताम्रध्वज साहू ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अपने चुनावी घोषणापत्र में किए गए महतारी वंदन योजना के वादे को प्रमुख चुनावी हथियार मानकर रही है। किसी के बैंक खाते में पैसा जमा करने के लिये खाता नम्बर और आधार नम्बर की जरूरत होती है। भाजपा द्वारा जो फार्म भरवाया जा रहा है, उसमें दोनों नहीं है। भाजपा इसके पहले भी महिला कमांडो और महिला पुलिस के साथ छल कर चुकी है।

ताम्रध्वज ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 में छत्तीसगढ़ की जनता से किये वादे को पूरा किया। सरकार बनते ही दो घंटे के भीतर किसानों की कर्ज माफ के वादे को पूरा किया। हमारी सरकार ने इसके लिए किसानों से पहले पंजीयन फॉर्म नहीं भरवाया। भूपेश सरकार प्रदेश के हर वर्ग के हित के लिये 5 सालों में काम करती रही है। दूसरी तरफ भाजपा हर वर्ग के साथ केवल छल करती है।

इस मौके पर पतोरा में अश्वनी साहू अध्यक्ष कृषि मंडी बोर्ड दुर्ग, अंजिता साहू सरपंच ग्राम पंचायत पतोरा, यशवंत ठाकुर, रामकुमार बंदे, सुरेश कपूर, करण सिंह साहू, भूषण कौशल, देवनारायण ठाकुर, बसंत साहू, चित्रसेन कलिहारी, तनुजा साहू, रूक्मणी ठाकुर, हेमलता ठाकुर, रामबाई ठाकुर, लोकेश ठाकुर, भोलू बंदे, मुकेश साहू, रूपेश देवांगन, चुन्नी लाल साहू, सागर, हर्ष, दुष्यंत, बाऊ, पंकज, भावेश, डामेंद्र, गोपाल सिंह साहू, भीखम देवांगन, धनंजय, राजकुमार, दिव्या साहू, अंजलि साहू, तारिणी साहू, खुशबू कौशल, रानू साहू, कंचन साहू, नरेश श्रीवास, तेलीगुंड्रा सेअशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग, दिनेश साहू महामंत्री, कमलेश नेताम कोषाध्यक्ष, मनीष पटेल सरपंच, डा के के साहू, महेश साहू, दादू साहू, गोपाल साहू, कमलेश साहू, यशवंत साहू, उत्तम साहू, राजा साहू, पीलू साहू, टीका साहू, धर्मेंद्र साहू, महीप साहू, सुंदर साहू, कल्याण साहू, राकेश साहू, रति राम साहू, अरुण साहू, राजेश यादव, तुलेश्वर साहू, शत्रुहन साहू, भोला साहू, पीताम्बर साहू, दुर्गेश साहू, खुमान साहू, दानी तारक, गिरवर तारक, द्रोणाचार्य साहू, कार्तिक ठाकुर, जगदीश साहू, नरसिंग साहू, भरर से रूपचंद साहु, शंकर बघेल, गरिमा भारदीय, लोकनाथ साहू, तेज साहू, छबीला साहू, प्यारेलाल भारदीय, चेतन चंद्राकर, अशोक भारदीय, अशोक साहू, प्रेमलाल साहू, लता साहु, माधुरी साहू, मोहनीश साहू, सुशील शांडिल्य, सुमन कौशिक, प्रदीप साहू, ठाकुरराम साहु, विदेशी साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!