Breaking News

छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना से हर परिवार का होगा सशक्तिकरण : भाजपा के जुमलों पर नहीं, कांग्रेस के इरादे पर है प्रदेशवासियों का भरोसा : वोरा

द सीजी न्यूज

दुर्ग विधानसभा से सातवीं बार ताल ठोक रहे वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना का स्वागत करते हुए कहा है कि प्रदेश में सीधे सरल लोग निवास करते हैं, लेकिन भाजपा द्वारा जिस तरह से फार्म भरवाकर आम जनता को गुमराह किया जा रहा था, उस मामले का अब पटाक्षेप हो गया। कांग्रेस सरकार ने अपने 21 वें वादे में महिलाओं की आर्थिक समृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गृह लक्ष्मी योजना के अंतर्गत महिलाओं को 15 हजार रु एकमुश्त देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के ऐलान से प्रदेश भर की महिलाओं में हर्षष और उत्साह है।

पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल अपना असर दिखा रहा है। इस बार प्रदेश की जनता सभी जुमलों को खारिज कर फिर से प्रदेश की अस्मिता और संस्कृति की रक्षा करने वाली कांग्रेस की सरकार पहले से भी अधिक सीटों से बनाने जा रही है। वोरा ने कहा कि राहुल गांधी के विजन को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साकार कर के दिखाया है। राज्य की समृद्धि को किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं।

वोरा ने कहा कि राजनैतिक शिखर पर होने के बावजूद बाबूजी ने ईमानदारी को सर्वप्रथम रखते हुए जनसेवा की प्रेरणा दी, इसलिए उन्हें यह पता है कि लगातार बढ़ती महंगाई के इस दौर में घर चलाना कितना मुश्किल है। उनके संस्कारों के साथ ही उनकी प्रेरणा और शहर के प्रति प्रेम हमेशा वास्तविक रहेगा। एक पिता का रिक्त स्थान सदैव खलता है किंतु दुर्ग शहर की जनता से उनके पारिवारिक संबंधों ने मुझे मतदाताओं के रूप में लाखों पालक दिए हैं, जो मेरे लिए भगवान व पिता तुल्य हैं। आज प्रदेश भर में जो खुशहाली है, बाजार गुलजार हैं, किसान समृद्ध हैं, युवा और महिलाएं सशक्त हैं, यह सब कांग्रेस सरकार की उल्लेखनीय कार्यों और नीतियों के कारण संभव हो पाया है।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!