- महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी गृहलक्ष्मी योजना, सीएम भूपेश बघेल की घोषणा से महिलाओं में खुशी की लहर
द सीजी न्यूज
राज्य मदरसा बोर्ड के चेयरमेन अलताफ अहमद ने कहा है कि लक्ष्मी पूजा के दिन प्रदेश की हर गृह लक्ष्मी को दिवाली का तोहफा दिया है। अलताफ ने कहा कि चुनाव से पहले किए गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एलान सराहनीय है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाया है। महिलाओं सहित सभी वर्ग के लोगों का विश्वास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पर बढ़ा है।
अलताफ ने कहा कि पिछले पांच साल में सीएम ने जितनी भी घोषणाएं की हैं, उनको लागू भी किया है। जनहितैषी और कल्याणकारी योजनाओं से छत्तीसगढ़ की जनता को अनेकों सौगातें मिली हैं। 3 दिसंबर को चुनाव नतीजों के बाद एक बार फिर राज्य की जनता को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गृहलक्ष्मी योजना, किसानों की कर्जमाफी सहित अन्य योजनाओं की सौगातें मिलेगी।
अलताफ ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में गृहलक्ष्मी योजना लागू किये जाने की घोषणा के बाद से पूरे प्रदेश में हर्ष और खुशी का माहौल है। गृहलक्ष्मी योजना की सौगात मिलने से महिलाओं को आर्थिक रूप से काफी राहत मिलेगी। अलताफ ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पांच साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परपंरा, खानपान को संरक्षित और बढ़ावा देने के साथ ही किसानों, मजदूरों और महिलाओं के हित में कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया। प्रदेश में हरेक वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की।
युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, बिजली बिल हाफ, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, धन्वंतरि मेडिकल स्टोर योजना, शहरी स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल क्लीनिक, महिला स्वसहायता समूहों के सशक्तिकरण सहित दर्जनों योजनाएं लागू कर प्रदेश की जनता को राहत भरी सौगात दी है। इस बार भी भूपेश बघेल ने कई जनहितैषी योजनाएं लागू की हैं। प्रदेश के सभी वर्गों को इन योजनाओं का फायदा मिलेगा।
अलताफ ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने महंगाई कम नहीं की। लोगों के खाते में 15 लाख रुपए भी नहीं दिये। हर साल दो करोड़़ रोजगार भी नहीं दिया उलटे लोगों की नौकरी छीन ली गई। भाजपा ने हमेशा चुनाव जीतने के लिए घोषणाएं की हैं। 15 साल के रमन सिंह के शासनकाल और 9 साल से केंद्र में मोदी सरकार के कार्यकाल में इन घोषणाओं का क्रियान्वयन नहीं हुआ। भाजपा ने सिर्फ जुमलेबाजी की है। भूपेश सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किये हैं। यही वजह है कि सीएम भूपेश बघेल पर जनता का भरोसा बढ़ा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
