द सीजी न्यूज
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे की तीसरी वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह दस हजार करोड़ के लेनदेन की बात कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस मामले में जांच की मांग की है। तोमर के पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर वीडियो कॉल पर किसी व्यक्ति से 10 हजार करोड़ के लेनदेन को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस वीडियो को लेकर ईडी सहित सभी केंद्रीय एजेंसियों से जांच करने की मांग की है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले को लेकर वीडियो पोस्ट किया है और केंद्र सरकार से सवाल किये हैं।
सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा है –
10,000 करोड़ का खेल?
एक अपुष्ट वीडियो और एक ड्राइवर के बयान पर मुझ पर आपकी एजेंसी ने सैकड़ों करोड़ का आरोप लगा दिया।
अब इसकी भी जांच कर लीजिए।
कौन सी एजेंसी करेगी जाँच?
कब होंगे छापे?
कब होंगे मीडिया पर घंटों लंबे प्रोग्राम?
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र तोमर के करोड़ों का लेनदेन करते वायरल वीडियो मामले में नया खुलासा हुआ है।
वीडियो कॉल पर मंत्री पुत्र से बात कर रहे शख़्स ने नया वीडियो जारी कर पूरी बातचीत की पुष्टि की है।
नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे ने विदेश में गाँजे की खेती के लिये 100 एकड़ ज़मीन भी ख़रीदी है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
