द सीजी न्यूज
मतदान से एक दिन पहले चुनाव को लेकर अलग-अलग दावे किये जा रहे हैं। समर्थन और विरोध के साथ राजनीतिक तकरार का दौर भी चल रहा है। कांग्रेस और भाजपा अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जीत के दावे कर रहे हैं। इस बीच जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री विजय चंद्राकर ने दावा किया है कि न सिर्फ दुर्ग जिले के किसान बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ राज्य के किसान कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे।
विजय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार किसानों के हित में कार्य किये गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने 2018 में पदभार ग्रहण करने के बाद से किसानों के हित में अनेक निर्णय लिये हैं। किसानों की कर्ज माफी का बड़ा निर्णय लिया गया। 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी का क्रांतिकारी निर्णय भी लिया गया। इन दो फैसलों के कारण पूरे देश के किसानों ने स्वीकार किया है कि भूपेश सरकार ही किसानों की सच्ची हितैषी सरकार है।
विजय ने कहा कि मौजूदा विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस की सरकार एक बार फिर किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी, 32 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और कर्जमाफी जैसे बड़े निर्णय लेगी। चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस सरकार द्वारा लिये जाने वाले इन फैसलों से किसानों की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी। इन तमाम मुद्दों के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के किसान कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे और कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाएंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
