द सीजी न्यूज
पिछले एक माह से ज्यादा समय से चल रही चुनावी गहमागहमी के बाद आज विधायक अरुण वोरा सपरिवार डोंगरगढ़ मंदिर पहुंचे और बम्लेश्वरी देवी के दर्शन करने के बाद परिवार समेत दुर्ग शहर और छत्तीसगढ़ प्रदेश में सुख शांति और समृद्धि की कामना की।
वोरा के छोटे पुत्र संदीप वोरा का आज जन्मदिन भी है। वोरा ने मंंदिर में पूजा पाठ करने के बाद बम्लेश्वरी देवी से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उनकी पत्नी मंजू वोरा, पुत्र सुमीत वोरा और संदीप वोरा समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
वोरा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बाद वे डोंगरगढ़ मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। सभी की सुख-समृद्धि की कामना की है। चुनाव में जीत के प्रति आश्वस्त वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी। 3 दिसंबर को दुर्ग शहर सहित प्रदेश की 75 सीटों से ज्यादा सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी। वोरा ने दुर्ग शहर के मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति पुन: आभार व्यक्त किया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


