द सीजी न्यूज
दुर्ग/ श्री जलाराम जयंती के अवसर पर जिला दुर्ग द्वारा 19 नवंबर 2023 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 40 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, सीएमएचओ डॉ. जेपी मेश्राम, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ ए. के. साहू के निर्देश पर यह शिविर आयोजित किया गया। जिला चिकित्सालय दुर्ग में भर्ती क्रिटिकल पेशेंट, सिकलिन, थैलीसीमिया, डिलीवरी, डेंगू से पीड़ित मरीजों के लिए आपात स्थिति के मद्देनजर रक्त की उपलब्धता बनाए रखने दुर्ग जिला रक्त केन्द्र द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।
दुर्ग जिला रक्त केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार अग्रवाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन और डॉ निकिता श्रीवास्तव, काउंसलर एंथोनी, स्टॉफ नर्स सती गुप्ता, तरुणा रावत लैब सुपरवाइजर रूपेश सर्पे, लैब टेक्नीशियन तरन्नुम जहां, निगार परवीन, चतुर्थ श्रेणी कौशल साहू, ब्लड बैंक डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रियांशा देवांगन, नवदृष्टि फाउंडेशन के राज अढ़तिया के विशेष सहयोग से कैंप का आयोजन किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
