Breaking News

विधानसभा चुनाव मतगणना का प्रशिक्षण 21 नवंबर को

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतगणना का प्रशिक्षण दुर्ग के बीआईटी ऑडिटोरियम में 21 नवंबर को सुबह 10 बजे से आयोजित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निग ऑफिसर (समस्त), मतगणना सहायक रिटर्निग ऑफिसर 05, प्रत्येक विधानसभा हेतु 02 मास्टर ट्रेनर और जिले के टेबुलेशन प्रभारी अधिकारी 01, पोस्टल बैलट नोडल अधिकारी 01, ईवीएम नोडल अधिकारी 01, सुरक्षा नोडल अधिकारी 01 और प्रोग्रामर 01 सहित दुर्ग, बालोद व बेमेतरा के कुल 140 प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

मुख्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु रिसोर्स पर्सन पुलक भट्टाचार्य एन.एल.एम.टी., गीता दीवान एन.एल.एम.टी. और  विनोद अगलावे एस.एल.एम.टी. नियुक्त किए गए हैं। संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्य के लिए अश्वनी देवांगन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और उनकी सहायता के लिए अभय जायसवाल जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम के संपादन की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रशिक्षण स्थल बीआईटी ऑडिटोरियम के प्रबंधन संबंधित दायित्व प्राचार्य बीआईटी दुर्ग, सर्किट हाउस में आवश्यकतानुसार ठहरने की व्यवस्था, संबंधित प्रशिक्षणार्थियों को सूचना और समन्वय के कार्य का दायित्व सत्कार अधिकारी जिला दुर्ग को और सामग्री व्यवस्था का दायित्व कृष्ण कुमार देवांगन प्रकाश साहू और बालेश कुमार ठाकुर जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग को सौंपा गया है।

तकनीकी व्यवस्था (इंटरनेट युक्त लैपटॉप प्रशिक्षण के संबंध में पीपीटी) का दायित्व एल.बी. सिंह जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दुर्ग और स्टाफ, छाया साहू सहायक प्रोग्रामर जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग, श्रुति अग्रवाल ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दुर्ग और स्टाफ, रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर इत्यादि के लिए बैठक व्यवस्था का दायित्व अनुविभागीय अधिकारी (रा.) तहसीलदार दुर्ग को सौंपा गया है। वीवीपैट गणना हेतु मॉडल गणना कक्षा की व्यवस्था, प्रशिक्षण हेतु ईवीएम/वीवीपैट की व्यवस्था और प्रशिक्षण हेतु उपलब्ध कराए गए सामग्रियों की जांच का दायित्व लवकेश ध्रुव नोडल अधिकारी व ईवीएम/वीवीपैट को दिया गया है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!