Breaking News

निगम आयुक्त ने किया बस स्टैंड का निरीक्षण : गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों का चालान काटने के निर्देश दिये

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने नया बस स्टैंड पहुँचकर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा। निगम आयुक्त ने बस स्टैंड की सफाई का जायजा लेने के बाद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सड़क किनारे या नाली के ऊपर अतिक्रमण करने वालो को हटाने का अभियान चलाने के निर्देश दिये गए। गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों का चालान काटने के निर्देश भी दिये गए। दुकान के सामने गंदगी फैलाने के कारण सफाई दरोगा राजू सिंह ने नया बस स्टैंड के 6 दुकानदारों से  कुल 2700 रुपये जुर्माना वसूल किया।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!