Breaking News

जिला अस्पताल में सफलतापूर्वक की गई लैप्रोटॉमी सर्जरी

द सीजी न्यूज

 

दुर्ग / पांडुरंग रामाराव डोंगांवकर शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग में लैपरोटॉमी की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। मरीज कपिल देशमुख उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम आलबरस पेट दर्द की शिकायत के साथ आपातकालीन वार्ड में 26 नवंबर को भर्ती हुआ। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान पाया कि मरीज को होलो विस्कस परफोरेशन है। इससे मरीज की जान को भी खतरा हो सकता है। फौरन ऑपरेशन करने का निर्णय चिकित्सकीय टीम द्वारा लिया गया।

मरीज के परिजनों की सहमति के बाद डॉ. सरिता मिंज, डॉ. कामेंद्र ठाकुर सर्जरी विशेषज्ञ, डॉ. संजय वलवेंद्र विभागाध्यक्ष निश्चेतना विभाग और ओटी स्टाफ ने एक्सप्लोरेटरी लैप्रोटॉमी और ओमेंटोपेक्सी सर्जरी की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की। मरीज की पिछले साल ही पेट की सर्जरी हुई थी।

सिविल सर्जन डॉ. साहू के अनुसार वर्तमान में सर्जरी 3 घंटे तक चली। इसके बाद मरीज को गहन चिकित्सा इकाई में डॉ. अनिल सिन्हा मेडिसिन विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में भर्ती किया गया। मरीज अब खतरे से बाहर है। मरीज के परिजन भी जिला अस्पताल की सेवाओं से काफी संतुष्ट हैं और उन्होंने सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक अरुण साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे पी मेश्राम, आर एम ओ क्त अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!