द सीजी न्यूज
दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर आज निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर व सीएसपी मणिशंकर चंद्रा के नेतृत्व में शहर के शराब दुकानों में अवैध चखना सेंटर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। नगर निगम की टीम ने आज पोटिया चौक के आगे, शिवनाथ नदी महमरा मार्ग नया पारा रोड के पास शराब दुकानों में चलने वाले चखना सेंटरों पर बुलडोजर चला दिया। कलेक्टर से निर्देश मिलते ही अवैध कारोबार पर रोक लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
शाम 6 बजे से नगर निगम अधिकारी व पुलिस प्रशासन की टीम ने सबसे पहले पोटिया रोड पर शराब दुकान के पास संचालित अहाता पर बुलडोजर चलाया। इसके बाद पुराने पोटिया स्थित अहाता को जमींदोज किया गया। महमरा मार्ग नया पारा रोड किनारे संचालित चखना सेंटर को भी हटा दिया गया।
शहर के अंदर सार्वजनिक स्थानों के पास संचालित इन अवैध चखना सेंटरों के कारण आसपास का माहौल काफी खराब था। दिन भर असामाजिक तत्वों का मजमा लगा रहने से महिलाओं का निकलना मुश्किल था। शहर के इन सभी चखना सेंटरों के हट जाने से खुलेआम शराबखोरी और गुण्डागर्दी पर लगाम कसी जाएगी। अन्य सभी जगहों से अवैध चखना सेंटरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई लगातार की जाएगी। कार्रवाई के मौके पर पद्मनाभपुर टीआई पद्मनाभपुर अनिल साहु, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, सहायक बाजार अधिकारी थानसिंग यादव, राजू बक्शी, ईश्वर वर्मा, शशि कांत यादव के अलावा प्रधान आरक्षक तिवारी आरक्षक लोकेश साहू, देवेंद्र राजपूत योगेश चंद्राकर राकेश कुमार खुटेल पद्मनापुर पुलिस बल मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
