Breaking News

छत्तीसगढ़ में खपाने महाराष्ट्र से लाया जा रहा था 24 क्विंटल धान : खाद्य विभाग के अफसरों ने जब्त किया

द सीजी न्यूज

मोहला। महाराष्ट्र की सीमा से लगे रामगढ में पिकप वाहन क्रं. MH 33 T 3406 से लाए जा रहे 24 क्विंटल धान को जब्त किया गया है। वाहन रोक कर पूछताछ करने पर धान का अवैध परिवहन होने की जानकारी मिलने पर यह कार्रवाई की गई। वाहन चालक मोहम्मद इरफान और  उनके साथी सोम उइके द्वारा मुरूमगांव महाराष्ट्र से 60 बोरियों में 24 क्विंटल धान भरकर एकटकन्हार मोहला निवासी मुकेश पाल के पास लेकर जा रहे थे। उनके पास धान के संबंध में किसी भी प्रकार का दस्तावेज नहीं पाया गया।
छ.ग. शासन के नियमानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण की अनुमति के बिना अन्य राज्य से धान लाने पर प्रतिबंध है। इस आधार पर धान को जब्त कर वाहन के साथ थाना मोहला के सुपुर्द किया गया। कार्यवाही में खाद्य अधिकारी आशीष रामटेके, सहायक खाद्य अधिकारी संजय कौशिक, खाद्य निरीक्षक विश्वनाथ, हेमंत नायक, संदीप कसेर और पटवारी कोसरे उपस्थित थे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!