द सीजी न्यूज
दुर्ग। आज राजीव भवन में कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का 77 वां जन्मदिन मनाया गया। केक काटकर सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर अरुण वोरा ने कहा कि सोनिया गांधी सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही नहीं बल्कि देश की सर्वमान्य नेता हैं। हम सब ईश्वर से सोनिया गांधी की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करते है। वोरा ने आगे कहा कि सोनिया गांधी लोगों के अधिकारों की समर्थक, साहस, धैर्य और निस्वार्थ बलिदान के साथ विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए अत्यंत शालीनता का प्रतीक रही हैं। सोनिया गांधी आगे भी देश की राजनीति को नई दिशा देती रहेंगी।
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, अलताफ अहमद, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, परमजीत सिंह भुई, कन्या ढीमर, रत्ना नारमदेव, प्रीति साहू, पप्पू श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा, मनीष यादव, फिरोज खान, मनीष सोनवानी, सुशील भारद्वाज, आनंद कपूर ताम्रकार, भूमिका देशमुख, लीना दुबे सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
