आज मैं बहुत खुश हूं: विष्णुदेव साय की मां जशमनी देवी
विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुने जाने पर उनकी मां जशमनी देवी ने कहा, ‘आज मैं बहुत खुश हूं कि आज मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ की सेवा करने का मौका मिला है। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।’
मोदी की गारंटी के तहत होगा काम
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनने पर विष्णुदेव साय ने कहा, ‘मैं पूरी ईमानदारी के साथ सबके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और ‘मोदी की गारंटी’ के तहत छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। पहला काम 18 लाख आवास देने का होगा।’
भूपेश बघेल ने विष्णु देव साय को दी बधाई
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर विष्णुदेव साय को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा ‘कुनकुरी विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णुदेव साय को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं। नवा छत्तीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आप मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएं, ऐसी कामना करता हूं।’
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

