द सीजी न्यूज
मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। वे उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। बीएससी, एलएलबी और पीएचडी की डिग्री हासिल कर चुके मोहन यादव शिवराज सिंह सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। ओबीसी समाज से आने वाले मोहन यादव के नाम पर बीजेपी विधायक दल की बैठक में मुहर लगी। राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा डिप्टी सीएम होंगे। नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा का स्पीकर बनाया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
