Breaking News

हमारी सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर नहीं बल्कि टीम भावना से कार्य करेगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  • मुख्यमंत्री ने ली विभिन्न विभागों के सचिवों की बैठक

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में गुरुवार को महानदी भवन नवा रायपुर में विभिन्न विभागों के सचिव स्तर के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री को राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शासन और प्रशासन विकास की गाड़ी के दो पहिए हैं, हम सब मिलकर राज्य को आगे बढ़ाएंगे । मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर नहीं बल्कि टीम भावना से कार्य करेगी। प्रशासनिक अधिकारी हमारे परिवार के सदस्य की तरह हैं।

बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग बहुत ही सहज और सरल हैं, हमें मिलकर राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक परंपरा में नागरिक, प्रशासन और शासन एक दूसरे के पूरक हैं, हम सब मिलकर ही राज्य को विकास की ओर अग्रसर करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित सभी विभागों के सचिव उपस्थित रहे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!