द सीजी न्यूज
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने निगम, मंडल, आयोग की राजनीतिक नियुक्तियां समाप्त कर दी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने पुरानी नियुक्तियां समाप्त की है और इसकी सूचना समस्त विभाग और सचिवों को पत्र के माध्यम से दे दी गई है।
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन को देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जीएडी के अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य की तरफ से जारी इस आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि पिछले वर्षों में जो राजनीतिक नियुक्तियां की गई हैं, जिन्हें विधि के अधीन नहीं हटाया जा सकता है, उन्हें छोड़कर बाकी सभी राजनीतिक नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है।
हालांकि निगम-मंडलों के कुछ लोगों ने सत्ता बदलने के साथ ही इस्तीफा दे दिया था, लेकिन कई निगम-मंडलों में अभी भी मनोनीत सदस्य बने हुए हैं. सरकार के इस आदेश के बाद सभी को अपना इस्तीफा देना होगा. वैसे पद जिन्हें विधि प्रक्रियाओं के बाद ही हटाया जा सकता है, वो अपने पद पर बने रहेंगे.
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

