द सीजी न्यूज
आज सुबह दुर्ग में पहली बार दुर्ग भिलाई व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के श्री श्याम बाबा के भक्तों द्वारा एक साथ भव्य निशान यात्रा निकाली गई। शनिवार को सुबह 7 बजे श्री सत्तीचौरा मॉ दुर्गा मंदिर से श्री खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा श्री खाटू श्याम मन्दिर, कादम्बरी नगर दुर्ग में समाप्त हुई।
निशान यात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा सहित समाज के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। वोरा ने कादम्बरी नगर स्थित श्याम खाटू मंदिर में पूजा अर्चना की और सभी की सुख-शांति व खुशहाली की कामना की। इस मौके पर मंदिर समिति की ओर से वोरा का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया। श्री श्याम चेरिटेबल ट्रस्ट, कादम्बरी नगर दुर्ग द्वारा निशान यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें 1100 लोगों ने निशान उठाया। निशान यात्रा के बाद प्रसादी का वितरण भी किया गया। इस वर्ष कादम्बरी नगर दुर्ग में श्री श्याम मंदिर का 13 वां वार्षिक महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें निशान यात्रा के साथ साथ देश के मशहूर भजन गायकों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

