Breaking News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ पर विभिन्न विभागों के स्टॉल का किया अवलोकन

  • पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के हितग्राहियों को राशि वितरित की, उज्जवला योजना के हितग्राहियों को दिया कनेक्शन

द सीजी न्यूज

पीएम स्वनिधि योजना

विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद सरोवर उद्यान में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इनका अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने दो हितग्राही दीपक वाधवानी को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 8 लाख रुपए और शबनूर बानो को पीएम स्वनिधि योजना के तहत 20 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 176 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री ने आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया।

 प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

 उज्जवला योजना के हितग्राहियों को दिया कनेक्शन

मुख्यमंत्री ने उज्जवला योजना के तहत इन्द्राणी चन्द्राकर और उषा बाई को नवीन गैस कनेक्शन प्रदान किए। साय ने इसके बाद महिला बाल विकास विभाग के स्टॉल भी पहुंचकर महिला समूहों द्वारा बनाए गए मिलेट्स के उत्पाद की जानकारी ली। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर आधारित केक काटकर खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा चलाई जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ली। इस अवसर पर आधार सेवा केन्द्र द्वारा 33 नागरिकों के आधार कार्ड अपडेट किए गए।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!