Breaking News

चरणदास महंंत होंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष : वोरा ने दी बधाई

द सीजी न्यूज

फाइल फोटो – चरणदास महंत के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर काम शुरू कर दिया गया है। लोकसभा चुनावों की आहट के बीच पार्टी ने आज छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक चरणदास महंत को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। इस संबंध में आल इंडिया कांग्रेस पार्टी ने प्रेस रिलीज जारी किया है।

वरिष्ठ कांंग्रेस विधायक अरुण वोरा ने विधानसभा में चरणदास महंत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर उन्हें फोन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वोरा ने कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की अगुवाई में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास और यहां के निवासियों के हक के लिए कांग्रेस विधायक दल द्वारा पूरी ताकत से आवाज उठाई जाएगी। वोरा ने कहा कि चरणदास महंत छत्तीसगढ़ राज्य के काफी अनुभवी नेता हैं। यूपीए सरकार में केंंद्रीय खाद्य मंत्री रह चुके चरनदास महंत ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व भी निभाया है। उनके अनुभवों का लाभ छत्तीसगढ़ को निश्चित रूप से मिलेगा।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!