Breaking News

विधायक ललित चंद्राकर ने किया दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ

द सीजी न्यूज

विधायक ललित चंद्राकर ने दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के महमरा ग्राम में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। ग्राम पंचायत महमरा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुसार अंजोरा की प्रगति और जरूरतमंद लोगों के जीवन स्तर को उन्नति की ओर अग्रसर करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। 

ग्राम पंचायत अंजोरा के महमरा और अंजोर में विधायक ललित चंद्राकर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा को पूरे देश भर में अपार जन समर्थन मिल रहा हैं। उन्होंने ग्रामीणों को योजनाओं से अधिक से अधिक जुड़कर लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने में अपना सहयोग देने के लिए सभी को शपथ भी दिलाई। 

शिविर में विभागों ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल और प्रदर्शनी भी लगाई। कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आजीविका मिशन, पशुपालन, सहकारी समिति के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, स्व सहायता समूह की ओर से बनाए गए उत्पादों की बिक्री की सुविधा भी दी गई।

विधायक ललित चंद्राकर ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस चूल्हे और अन्य योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र भी वितरित किए।  महमरा में सरस्वती यादव, गौरी गोड़ को विधायक ललित चन्द्राकर ने गैस सिलेंडर वितरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, सरपंच खेमेश्वरी निषाद, नर्मदा ठाकुर, रूखमणी निषाद, निर्मला निषाद, खेमलाल साहू, दिनेश देशमुख, सुखदेव देवांगन, शिव निषाद, जीतू देवांगन, यमिनी हरमुख, पुराण देशमुख, लोकेश चक्रधारी आदि कार्यकर्तागण व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आईईसी मोबाइल वैन के जरिए प्रधानमंत्री के संदेश, योजनाओं की जानकारी और योजनाओं से संबंधित चलचित्र प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट, बुकलेट आदि वितरित किए गए और विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी गई। स्कूली बच्चों ने संदेशपरक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। योजनाओं के संबंध में जागरूकता के लिए स्वच्छता, शिक्षा से संबंधित लघु नाटिका की प्रस्तुति स्कूली छात्र- छात्राओं द्वारा दी गई।विभागीय अधिकारियों द्वारा प्राकृतिक खेती, स्वाईल हेल्थ कार्ड के संबंध में जानकारी दी गई। अंत में जिला पंचायत के सीईओ ने सभी लोगों की व्यापक सहभागिता के प्रति आभार प्रकट किया।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!