Breaking News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा गुरु घासीदास जयंती पर दी शुभकामनाएं : गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रमों में सीएम होंगे शामिल

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साय ने कहा है कि बाबा गुरु घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। उन्होंने ’मनखे-मनखे एक समान’ के प्रेरक वाक्य के साथ यह संदेश दिया कि सभी मनुष्य एक समान है। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक समरसता और सबके उत्थान की दिशा में काम किया। साय ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने लोगों को मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की। उनका जीवन दर्शन और विचार मूल्य पूरी मानव जाति के लिए कल्याणकारी है और अनुकरणीय है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 18 दिसम्बर को बिलासपुर, लालपुर और मोतिमपुर में आयोजित बाबा गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 18 दिसम्बर को प्रातः 11.20 बजे राज्य अतिथि गृह पहुना शंकर नगर रायपुर से प्रस्थान कर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां से 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे गुरु घासीदास विश्वविद्यालय परिसर बिलासपुर पहुंचकर वहां आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर 1.05 बजे गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा मुंगेली जिले के विकासखण्ड लोरमी के ग्राम लालपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 1.30 बजे आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद ग्राम लालपुर से दोपहर 2.55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3.15 बजे ग्राम मोतिमपुर (अमरटापू धाम) पहुंचेंगे और वहां आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 5 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!