Breaking News

संत बाबा गुरु घासीदास जयंती पर वोरा ने दी शुभकामनाएं : कहा – बाबा गुरु घासीदास ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने महान संत बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर उन्हें शत शत नमन करते हुए कहा है कि सत्य ही ईश्वर है। ईश्वर ही सत्य है। सत्य ही मानवता का आभूषण है। समाज को एकता के सूत्र में पिरोने वाले बाबा गुरु घासीदास शांति, सामाजिक समरसता  के प्रतीक हैं। समाज को नई दिशा देने में बाबा जी का अतुलनीय योगदान है।

वोरा ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने सामाजिक, आर्थिक, शोषण, जातिवाद, अन्याय और अत्याचार के विरूद्ध आवाज उठाई और मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया। यह संदेश आज भी प्रासंगिक है और हमेशा प्रासंगिक रहेगा। बाबा का यह संदेश समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बाबा गुरु घासीदास ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया है।

 

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!