Breaking News

गुरु घासीदास के संदेश में समाया है एकता, सामाजिक सद्भावना, प्रेम और भाईचारा … इसका अनुसरण हर व्यक्ति को करना चाहिए : भूपेश बघेल

  • पहली बार विधायक बना तभी बाबा जी के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया और 30 साल से गुरु घासीदास के बताए रास्ते पर ही चल रहा हूं : अरुण वोरा

द सीजी न्यूज

बाबा गुरु घासीदास की 267 वीं जयंती सोमवार को ट्विनसिटी समेत पूरे जिले में मनाई गई। भिलाई के सतनाम भवन, सेक्टर-6 के आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले गुरु गद्दी की पूजा की। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास के दिए चार शब्दों के संदेश में एकता, सामाजिक सद्भावना, प्रेम और भाईचारा समेत सब कुछ समाया हुआ है। इसका अनुसरण हर व्यक्ति को करना चाहिए, चाहे वह किसी भी समाज का हो।

भूपेश बघेल ने कहा कि करीब ढाई सौ साल पहले बाबा जी ने कहा कि मनखे मनखे एक समान। ऐसा लगता है जैसे उन्होंने आज के समयकाल के लिए ही यह संंदेश दिया था। बाबा गुरु घासीदास जी का संदेश आज के समय के लिए प्रासंगिक है। उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज को नई दिशा दी जा सकती है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा कि जब मैं 1993 में पहली बार विधायक बना, उस समय जगह-जगह गुरु घासीदास जयंती मनाई जा रही थी। विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में शामिल होकर मैंने बाबा जी का आशीर्वाद लिया। उस समय मैंंने संकल्प लिया कि बाबा गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर चलूंगा। बाबा गुरु घासीदास जी ने संदेश दिया है कि सत्य ही ईश्वर है। और ईश्वर ही सत्य है। सत्य ही मानवता का आभूषण है। मनखे मनखे एक समान का जो संदेश बाबा जी ने दिया, मानव-मानव में कोई भेद नहीं है। मैंने संकल्प लिया था कि यह भावना मेरे मन में आनी चाहिए। तब से लेकर अब तक 30 साल से ज्यादा समय से बाबा गुरु घासीदास जी के बताए रास्ते पर ही चल रहा हूं। बाबा जी के सिद्धांतों का पालन कर रहा हूं।

वोरा ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस करता हूं। बाबा जी से मिल रहा आशीर्वाद ही हमारी ताकत है। बाबा जी की पावन जयंती के अवसर पर सर्वधर्म समभाव की भावना को पूरे समाज में अंगीकार करने की जरूरत है। वोरा ने कहा कि उनके पिता मोतीलाल वोरा के मुख्यमंत्रित्वकाल मेंं ही भिलाई में सतनाम भवन की भूमि का आवंटन हुआ। वोरा ने अपील करते हुए कहा कि माता-पिता माता को कभी न भूलें और उनके प्रति हमेशा सम्मान भाव के साथ सेवा करें। हम सभी का ऋण उतार सकते हैंं, लेकिन माता-पिता का ऋण कभी नहीं उतार सकते। वे साक्षात भगवान हैंं। माता-पिता की सेवा से बाबा गुरु घासीदास जी का आशीर्वाद भी मिलता रहेगा।

कार्यक्रम को विधायक देवेंद्र यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भिलाई जिला कांंग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सीजू एंथोनी सतनामी समाज के राजेन खुटेल सहित समाज के अन्य पदाधिकारीगण व नागरिक मौजूद रहे।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!