Breaking News

20 को दुर्ग शहर के 30 वार्डों में शाम के समय नहीं खुलेंगे नल

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम के जलकार्य विभाग द्वारा 20 दिसंबर को 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट के सब स्टेशन में मेंटेनेस कार्य कराया जाएगा। इसलिए बुधवार को शहर के 30 वार्डों में द्वितीय पाली यानी शाम के समय पानी सप्लाई नहीं की जाएगी। नगर निगम द्वारा आवश्यकता के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी सप्लाई की जाएगी। निगम प्रशासन ने नागरिकों अपील की है कि पर्याप्त मात्रा में जल संग्रहण कर लें। ताकि, पानी की किल्लत से बच सकें।

इन इलाकों में पानी की आपूर्ति रहेगी प्रभावित 

पद्मनाभपुर पानी टंकी : वार्ड 43 कसारीडीह पूर्व, वार्ड 44 बाबा गुरुघासीदास वार्ड, वार्ड 45 पद्मनाभपुर पश्चिम, वार्ड 46 पद्मनाभपुर पूर्व

शंकर नगर पानी टंकी : वार्ड 10 शंकर नगर पश्चिम, वार्ड 11 शंकर नगर पूर्व, वार्ड 12 मोहन नगर पश्चिम, वार्ड 13 मोहन नगर पूर्व

शक्ति नगर पानी टंकी : वार्ड 16 सिकोला भाठा उत्तर, वार्ड 17 औद्योगिक नगर उत्तर, वार्ड 18 औद्योगिक नगर दक्षिण, वार्ड 19 शहीद भगत सिंह दक्षिण, वार्ड 20 शहीद भगत सिंह उत्तर, वार्ड 21 तितुरडीह, वार्ड 22 स्टेशन पारा

गिरधारी नगर पानी टंकी : वार्ड 9 स्वामी विवेकानन्द वार्ड, वार्ड 5 मरार पारा, वार्ड 6 ठेठवार पारा

हनुमान नगर पानी टंकी : वार्ड 19 शहीद भगत सिंह दक्षिण, वार्ड 20 शहीद भगत सिंह उत्तर, वार्ड 21 तितुरडीह, वार्ड 22 स्टेशन पारा

ट्रांसपोर्ट नगर पानी टंकी : वार्ड 16 करहीडीह

शनिचरी बाजार पानी टंकी : वार्ड 30 तमेर पारा, वार्ड 31 आपापुरा, वार्ड 33 चंडी मंदिर, वार्ड 34 शिव पारा, वार्ड 35 रामदेव मंदिर वार्ड 36 गंजपारा, वार्ड 37 आजाद वार्ड

21 दिसम्बर यानी गुरुवार को पानी सप्लाई सामान्य रूप से की जाएगी।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!