द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस में नई जिम्मेदारी मिली है। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी सौंपते हुए 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए 5 सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन समिति में शामिल किया है। समिति में भूपेश बघेल के अलावा अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद, मोहन प्रकाश भी शामिल किये गए हैं।
सीट शेयरिंग पर करेंगे फोकस
पांचों नेताओं की कमेटी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में दूसरे दलों से सीट शेयरिंग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम करेगी। कमेटी के पास राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे कई काम भी होंगे। इसमें भूपेश बघेल अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। कांग्रेस ने इस कमेटी को ‘नेशनल अलायंस’ कमेटी नाम दिया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
