Breaking News

बाबा गुरु घासीदास के बताए मार्ग पर चलकर करेंगे समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : ललित चंद्राकर

द सीजी न्यूज

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने शनिवार को सतनामी आश्रम कल्याण समिति सांस्कृतिक भवन में बाबा गुरु घासीदास की पूजा अर्चना की। इस मौके पर ललित चंद्राकर ने कहा कि सतनाम समाज के लोगों के विचारों को गति देने के लिए सतनाम भवन एक प्रमुख स्थान  है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गारंटी योजना बनाई गई और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास गति में रफ्तार आयेगी। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन का उद्देश्य यही होना चाहिए कि एक-दूसरे के काम आएं और एक-दूसरे की मदद करें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 18 लाख आवासहीन परिवारों को मकान देने का निर्णय लिया है। किसानों को 2 साल का बकाया हुआ बोनस भी उनके खाते में 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा। 

ललित चंद्राकर ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में समाज के लोगों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने अपने संपूर्ण जीवन काल में सामाजिक समरसता बनाने और विषमता को दूर करने का काम किया। उनको सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम सब उनके बताये रास्ते पर चलकर समृद्व छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे।

ललित चंद्राकर ने कहा कि हमारी प्रदेश सरकार प्रत्येक समाज के संतों के दिखाए मार्गों पर चल रही है. हमारा लक्ष्य संस्कृति का विकास करना है। समाज को बेहतर स्थिति में निर्मित करना है। उन्होंने कहा कि माता कर्मा हो या बाबा गुरु घासीदास या भीमराव अंबेडकर, हम सभी के मार्गों पर चल रहे हैं। हमारी सरकार समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच कर विकास कर रही है।

सतनामी आश्रम कल्याण समिति दुर्ग में गुरुघासी दास जयंती समारोह के अवसर पर सतनामी समाज के अध्यक्ष चंद्रशेखर बंजारे व समस्त समाज के लोगों के साथ पंथी कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से बाबा गुरू घासीदास के संदेशों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर ललित चंद्राकर ने अनेक लोगों का सम्मान भी किया।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!