Breaking News

माधो वाटिका पिकनिक स्पॉट ( ठगड़ा बांध) में स्थापित चंद्रयान मॉडल बना लोगों के आकर्षण का केंद्र : महापौर ने किया शुभारंभ

  • चंद्रयान का मॉडल भरता है 7 फीट उड़ान : लोगों की भीड़ ने अपने मोबाइल में ली तस्वीरें

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ माधो वाटिका यानी ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट में चंद्रयान-3 का मॉडल स्थापित किया गया है। जिसका शुभारंभ महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया। इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, पार्षद प्रकाश जोशी उपस्थित थे। पिकनिक स्पॉट में स्थापित चंद्रयान-3 का लाइव मॉडल स्कूली बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी चंद्रयान के प्रक्षेपण की जानकारी प्रदान करेगा। लोगों की जिज्ञासाओं को दूर करेगा। इससे विज्ञान के बारीक पहलुओं को समझने में आसानी होगी। माधव वाटिका पिकनिक स्पॉट में शहरवासी अब बोटिंग, चौपाटी सहित विभिन्न खेलों और झूले के साथ ही साथ चंद्रयान-3 लाइव मॉडल का भी आनंद उठा सकेंगे।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने माधो वाटिका पिकनिक स्पॉट की सभी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि वाटिका में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। चंद्रयान-3 का मॉडल स्थापित कर शुभारंभ किया गया है। चंद्रयान-3 पिकनिक स्पॉट में आने वाले लोगो के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!