Breaking News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 27 दिसम्बर को रायगढ़ में रोड-शो

  • अग्रोहा धाम रायगढ़ के लोकार्पण समारोह में होंगे शामिल

द सीजी न्यूज

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 27 दिसम्बर को रायगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित रोड-शो कार्यक्रम और अग्रोहा धाम के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। रायगढ़ में मुख्यमंत्री के रोड शो व अन्य कार्यक्रमों को लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 27 दिसम्बर बुधवार को रायपुर विवेकानंद एयरपोर्ट से विशेष विमान से दोपहर 2 बजे रवाना होकर 2.40 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप रायगढ़ पहुचेंगे और दोपहर 3 बजे रायगढ़ के कबीर चौक जाएंगे। मुख्यमंत्री कबीर चौक से शुरू होने वाले रोड-शो कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 5.45 बजे से लेकर 7.45 बजे तक रायगढ़ में अग्रोहा धाम के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रायगढ़ के होटल ट्रिनिटी गै्रंड में पत्रकारों और वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम रायगढ़ सर्किट हाउस में करेंगे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!