Breaking News

ब्रेकिंग : कांग्रेस समर्थित नगर पंचायत नवागढ़ में हो गया खेला : नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास : पक्ष में 2 विपक्ष में 12 वोट

द सीजी न्यूज

बेमेतरा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ में बुधवार को पार्षदों द्वारा अपने ही अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। दोपहर 11 बजे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग हुई। वोटिंग में कांग्रेस समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष अपनी कुर्सी नहीं बचा पाए। नगर पंचायत में कुल पार्षद 15 हैं, इनमें कांग्रेस के आठ, भाजपा के छह और एक निर्दलीय पार्षद है।

बुधवार को हुई वोटिंग में 14 पार्षदों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के पक्ष में मात्र दो वोट पड़े। विपक्ष में 12 वोट पड़े। इस तरह यहां नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी गिर गई। वोटिंग को लेकर यहां पुलिस बल भी तैनात किए गए थे। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। आने वाले दिनों में नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!