Breaking News

वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा आरोप – पिछली कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को दिवालिएपन की कगार पर धकेल दिया

द सीजी न्यूज

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पिछली कांग्रेस सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। चौधरी ने कहा है कि बीते पांच साल में कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को पूरी तरह से कर्ज में डुबो दिया। कांग्रेस सरकार ने पांच साल तक चारों तरफ माफिया राज फैलाने का काम किया। जहां से सरकार को आय मिल सकती थी, उन सबको पैसा कमाने का जरिया बना दिया था। स्टेट जीएसटी, एक्साइज, माइनिंग सभी जगह माफिया राज स्थापित किया गया।

चौधरी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने आय को रोककर प्रदेश को दिवालियापन की कगार पर धकेलने का काम किया। भाजपा की नई सरकार सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की वित्तीय हालत को ठीक करने का काम करेगी। गुड गवर्नेंस स्थापित कर पीएम मोदी की सभी गारंटी को पूरा करेंगे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!