Breaking News

राहुल गांधी के सिपाही हैं हम सब कांग्रेसी : न रुकेंगे, न थकेंगे, छत्तीसगढ़ में लोकसभा की सभी 11 सीटों पर चुनाव जीतने का लक्ष्य लेकर काम करेंगे : वोरा

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। वोरा ने कहा कि कुछ महीनों बाद ही लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को कमर कसना होगा। 2024 में नगरीय निकाय चुनाव भी होंगे और उसके बाद पंचायत चुनाव होंगे। इन सभी चुनावों में कांग्रेस की जीत के लिए कांग्रेस की सक्रियता से पार्टी की जीत का रास्ता निकलेगा। संगठन को मजबूत बनाकर एकजुट होकर पूरे देश में कांग्रेस की प्रचंड जीत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर काम करना होगा।

वोरा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन मजबूत है। केवल कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने और उचित मार्गदर्शन देने की जरूरत है।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर छत्तीसगढ़ राज्य की जनता के हितों के लिए सकारात्मक भूमिका निभाना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में संगठन की मजबूती और लोकसभा में जीत के लक्ष्य के साथ काम करना है।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!